• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

शासकीय भूमि पर बाहरी किसान ने किया अवैध कब्जा ग्रामीणों ने की तहसीलदार से कार्यवाही की मांग

BySamip Anant

Sep 21, 2025
Share this

घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार का मामला,


घरघोड़ा : घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत तहसीलदार से की है ग्रामीणों ने इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है इस संबंध में ग्राम पटेल प्रकाश कुमार पंडा एवं पूर्व उपसरपंच राजेश देवता वर्तमान उपसरपंच डोल कृष्ण पटेल ,कार्तिक राम पटेल,सहित ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम बजरमुड़ा निवासी श्रीमती निशा पटेल पति कन्हैया पटेल द्वारा ग्राम भालूमार स्थित सरोज पंडा पिता अर्जुन पंडा के भूमि का क्रय किया है किंतु उक्त भूमि 122/1 में जो पूर्वज से चले आ रहे पीछे तरफ जाने का रास्ता 15 फिट समेत बड़े भूभाग जो शासकीय भूमि है उसे मरमानेंट तार से घेराव कर ग्रामीणों के रास्ता को अवरूद्ध कर दिया है पूर्व में ग्रामीणों के समक्ष राजस्व अधिकारियों द्वारा पंचनामा एवं सीमांकन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि श्रीमती निशा पटेल पति कन्हैया पटेल द्वारा 15 फिट रास्ता समेत सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है / ग्रामीणों का आरोप है कि भालूमार से घरघोड़ा तरफ गांव से आने जाने के रास्ते सड़क को भी कब्जा कर सड़क मार्ग को बाधित किया है जिसमें आवागमन में कठिनाई हो रही है यही वजह है कि ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल श्रीमती निशा पटेल द्वारा अवैध कब्जों को हटाने तथा भूमि को मुक्त कराने की मांग की है विदित हो कि श्रीमती निशा पटेल के पति कन्हैया पटेल का इस तरह में कई मामले पंजाबध है जिसमें ग्राम पेलमा स्थित स्व . रत्ना बाई के वारीशानो रत्थू लाल ,दीनदयाल ,रूपसिंह पटेल के भूमि खसरा नंबर 696/5 रकबा 9.308 को स्व. रत्ना बाई का 80 वर्ष के उम्र में बीमार अवस्था में वसीयत नामा लिखाकर भूमि को हथियाने की तैयारी की जा रही है का मामला भी तहसीलदार तमनार के पास केश पंजीबद्ध है इसके अलावा उमेश अग्रवाल लैलूंगा के साथ मारपीट का मामला भी न्यालय में चल रहा हैं इससे यह स्पष्ट है दरअसल इस मामले की शिकायत होने के बाद घरघोड़ा तहसील कार्यालय के पटवारी एवं अन्य राजस्व अमला ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार किया जिसमें यह पाया गया हैं कि अभी भी यह भूमि शासकीय मद ने दर्ज है और सभी जमीन बाउंड्रीवाल के भीतर कब्जा किया गया है वहीं ग्रामीणों ने घरघोड़ा के युवा आई. ए. एस.अधिकारी SDM से भी न्याय की गुहार लगाई है तथा शासकीय भूमि को तत्काल खाली कराने तथा बाउंड्रीवाल तोड़ने का आग्रह किया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *