• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

अवैध शराब बिक्री पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

BySamip Anant

Sep 12, 2025
Share this

  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले महिलाके विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 12/09/2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े आमाकोनी निवासी अमरीका मिरि पति सेतकुमार मिरी अपने घर के कोला बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम बड़े आमाकोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया गया।जो आरोपिया अमरीका मिरि के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के बड़ा डिब्बा में कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कों जप्त किया जाकर आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र0आर0 टीकाराम पटेल,आरक्षक- श्रवण टंडन,राजकुमार साव, लक्ष्मी पटेल महिला आरक्षक सविता यादव एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *