• Sat. Apr 18th, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली बड़ी सौगात, युवा कौशल विकास भवन निर्माण को मिली स्वीकृति…!

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 8, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले के युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से जिले में युवा कौशल विकास प्रशिक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।


संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री विषणु देव साय को ज्ञापन सौंपकर जिले के युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


इस भवन के निर्माण से जिले के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने का बड़ा अवसर मिलेगा। यहां विभिन्न तकनीकी और कौशल आधारित कोर्स संचालित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को बेहतर करियर बनाने में मदद मिलेगी।


संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – “यह भवन जिले के युवाओं के भविष्य की नींव साबित होगा। कौशल विकास प्रशिक्षण से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

जिला प्रशासन ने भी भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र जारी कर दिया गया है।