• Sun. Apr 19th, 2026

पैरों से अपंग गौ माता का सेवा भारती के द्वारा उपचार कराया गया.

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 4, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पैर से अपंग गौ माता ब्लॉक कॉलोनी के खुले नाली में गिर जाने से कई घंटे तक फंसी रही गौ सेवक सुनील यादव की सूचना पाकर गौ सेवकों द्वारा गौ माता को बाहर निकल गया, कुछ महीना पहले इसी गौ माता का सड़क दुर्घटना में पैर टूट जाने के कारण सेवा भारती के द्वारा उपचार कराया गया था

जाति, धर्म व गो माता के नाम पर मर मिटने का दम भरने वाले तो बहुत हैं। पर जब वहीं गो माता कहीं घायल पड़ी कराह रही होती हैं, तो उनके दर्द को महसूस करने वाले बिरले ही मिलते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सारंगढ़ में देखने को मिला, जहां घायल गाय सप्ताह भर से तड़प रही थी, पर उसके इलाज व देखभाल के लिए कोई आगे नहीं आया। वह तो भला हो सेवा भारती गौ सेवा समिति के सदस्यों का, जो उसके इलाज को आगे आए।

सारंगढ़ में एक गाय घायल व लाचार अवस्था में एक गांव माता माली में गिरी थी। लोग आते-जाते उसको देखते और मुंह फेर लेते थे। उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। किसी तरह गौ सेवक की नजर उस गाय पर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना समिति के सदस्यों को दी। फिर क्या था, देखते ही देखते समिति की पूरी टीम जुट गई। वह उसकी सेवा व इलाज कराने लगे। शुक्रवार को भी उसका इलाज जारी रहा। समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि हमें जहां भी कोई गो वंशीय पशु घायल या बीमार अवस्था में दिखाई देता है, हम उसकी सेवा में जुट जाते हैं। या कहीं से कोई सूचना भी दे दे तो हम वहां पहुंचने का पूरा प्रयास करते हैं। आगे भी हमारा यह मिशन जारी रहेगा।