सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाक़ात करते हुये सारंगढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिले मे ब्लड बैंक की स्थापना जिससे सारंगढ़ क्षेत्रवासियों को रक्त की आवश्यकता होने पर सुविधा मिलेगी एवं चिकित्सक पद की स्वीकृति इसे चिकित्सक पद की स्वीकृति से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा तथा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा, केडार, धोबनी और बटाउपाली में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इन सब मांगो पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जा सके ।
