• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

BySamip Anant

Sep 2, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच श्रीमती कौसल्या सिदार व सचिव बाबूलाल सिदार द्वारा पंचो के अनुपस्तिथि मे फर्जी हस्ताक्षर कर बेजा लाभ लेने की मंशा से मिली भगत व सांठगांठ करते हुये अन्य पंच का फर्जी हस्ताक्षर करते हुये

प्रस्ताव पारित करके  राशि आहरण किया गया है बिना पंचगण के बैठक, जानकारी व उपस्थिति के बिना, कोरम पूर्ति हुये बगैर पंचगण के फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित कर दिया गया है तथा राशि आहरण किया जा रहा है,

जिसके संबंध में पंचो के द्वारा कलेक्टर से मांग करते हुए उच्च  जाच टीम गठित व सूक्ष्म जाच कर सरपंच  सचिव के विरूद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही करने  व जांच पूर्ण होने तक ग्राम पंचायत में प्रस्ताव के आधार पर होने वाले वित्तीय आहरण पर रोक लगाने मांग की गई है । आगे पंचगण ने कहा की हम सभी पंच सरपंच सचिव के किर्याकलाप से त्रस्त है ऐसा प्रतित हो रहा है की हम निर्वाचित पंचगण के सहभागिता का कोई औचित्य  नही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *