• Sun. Apr 19th, 2026

सरपंच प्रशिक्षण शिविर मे आये मातृ शक्ति सरपंचो ने जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाक़ात किये

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 2, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला पंचायत संसाधन केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ में  सरपंच प्रशिक्षण शिविर में आये हुवे मातृ शक्ति सरपंचो ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे से मुलाक़ात किये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा मेरी शुभकामनायें है की आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने दायित्वों का बखूबी से निर्वाहन  करें आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत नवनिर्वाचित महिला सरपंचों के लिए “महिला मित्रक एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला सरपंचों को ग्राम पंचायत संचालन में उनकी जिम्मेदारियों, शासन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। प्रशिक्षण शिविर में सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं बरमकेला जनपद पंचायतों की महिला सरपंचों को आमंत्रित किया गया है । उन्हें बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर किस प्रकार योजनाओं को लागू किया जाए तथा ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता कैसे सुनिश्चित की जाए।