• Fri. Apr 24th, 2026

अवैध महुआ शराब पर थाना सरिया की कार्यवाही

Samip Anant

BySamip Anant

Aug 18, 2025
Share this

जप्त सम्पत्ति – आरोपी के कब्जे से कुल  30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रुपए जप्त कर आरोपी को भेजा गया जेल।

गिरफ्तार आरोपी – गौतम चौहान पिता भुवनेश्वर चौहान उम्र 50 साल निवासी ग्राम  खैरगढ़ी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व मे दिनांक 18/08/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम खैरगढ़ी निवासी गौतम चौहान पिता भुवनेश्वर चौहान उम्र 50 वर्ष सा खैरगढ़ी,थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखें कुल 30 लीटर महुआ शराब को जप्त  कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59 (क)आबकारी एक्ट  का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोप को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


          सम्पूर्ण कार्यवाही मे  प्रमोद यादव थाना प्रभारी सरिया, प्र.आर. टीकाराम पटेल,आर , श्रवण टंडन, लक्ष्मी पटेल महिला आरक्षक सविता यादव का विशेष योगदान रहा।