• Fri. Apr 24th, 2026

समाजसेवा में जुटे समाजसेवी व संगठन निभा रहे महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका: समाजसेवी सतीश यादव

Samip Anant

BySamip Anant

Aug 17, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़ कमला नगर स्थित एक यादव परिवार के भाई के दो बेटों का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर थी जिसने एक बच्चे की उम्र 15 साल और एक बच्चे की उम्र 8 साल हैं 15 साल वाले बच्चे की आकस्मिक निधन हो गया आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह परिवार इलाज करने में सक्षम नहीं था तब यादव समाज के लोगों के द्वारा धन इकट्ठा कर पीड़ित  परिवार को दिया गया जिससे दूसरे बच्चे का इलाज संभव हुआ और यही पैसों से अमृत बच्चे का दस गा त्र संभव हुआ इस दुख की घड़ी में पूरा यादव समाज उसे भाई के लिए खड़ा हुआ और समाज में एकता की नयी मिसाल दी इस सामाजिक सहयोग कार्य में हमारे समाजसेवी सतीश यादव जिला अध्यक्ष फिरु यादव ,नीलाधार यादव, सियाराम यादव ,मनोज यादव ,विकास यादव ,राजेश यादव ,पुरन यादव, गोपाल यादव ,चेतन यादव, रामकुमार यादव उपस्थित रहे
नि:स्वार्थ भाव से किया जाने वाला हर कार्य होता है अनमोल, सामाजिक एकता की भावना को हो विस्तार
-वर्ष में एक बार अवश्य करें सम्मेलन ताकि आपसी प्रेम व आत्मीयता को मिले बल
समाजसेवी सतीश यादव ने इन पंक्तियों के जरिये सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवियों को नियमित रूप से नि:स्वार्थ भाव के साथ समाजसेवा जारी रखने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि समाज अलग है और सरकार अलग है। सरकार अपना कार्य कर रही है। वहीं समाज सेवा का कार्य करने वाले यह महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सरकार को विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सुरक्षा को बल मिलता है।
समाजसेवियों तथा गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से कार्यरत हैं। समाजसेवी सतीश यादव  ने बताया कि उन्होंने कुछ बस्ती गोद ले रखे हैं, जिनके सर्वांगीण विकास में वे जुटे हुए हैं। समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि बेटियों के संरक्षण के लिए लागू बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा आपकी बेटी हमारी बेटी आदि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणामों के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के लिंगानुपात में वृद्घि हुई है। कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि सिलाई सेंटर व कंप्यूटर शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे हैं और कुछ ने रक्तदान के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान से अवगत करवाया।
समाजसेवियों  को उनके सामाजिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने पश्चिम की व्यवस्था से तुलना करते हुए बताया कि पश्चिम में सरकार हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देती है किंतु भारत में परिवार यह सुरक्षा प्रदान करता है। इस प्रकार समाज सेवा करने वाले लोग सरकार को महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्रोत्साहन दिया कि नि:स्वार्थ भावना के साथ सामाजिक सेवा करते रहिये। यह बेहद सुखद है।