• Fri. Apr 24th, 2026

सांसद राधेश्याम राठिया 15 अगस्त को सारंगढ़ के खेल मैदान में करेंगे ध्वजारोहण

Samip Anant

BySamip Anant

Aug 13, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे तथा सारंगढ़ खेल मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।