• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सफाई का ठेका लेने का आरोप

BySamip Anant

Sep 30, 2023
Share this

रायगढ़। ओजस कंस्ट्रक्शन के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नगर पालिका निगम में ठेका लेने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत बापू नगर कल्याण समिति के द्वारा किया गया है वही निगम आयुक्त ने जांच का भरोसा दिलाया है।
ओजस कंस्ट्रक्शन द्वारा TRRN No. 160230 1000285 कृष्णा बिल्डकॉन की वालान कापी को कूटरचित तरीके से स्वयं का नाम मनोज कुमार लहरे एडिट करके जमा किया गया है जिसे निगम के अधिकारियों ने भी जब अवलोकन किया तो फर्जी पाया है इसकी पुष्टि हुई है एवं ओजस कंस्ट्रक्शन मनोज कुमार लहरे के द्वारा जिन्दल पॉवर प्लांट (IPL) का Purchase Order vendor No. 221240 को अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में जमा किया गया है। वह दस्तावेज भी जब अवलोकन किया गया तो (IPL) जिन्दल पॉवर प्लांट में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इससे साफ होता है कि कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम रायगढ़ में जमा किया गया है।
अतः महोदय से निवेदन है कि ओजस कंस्ट्रक्शन के प्रो. मनोज कुमार लहरे के निविदा को निरस्त किया जाए एवं नियमानुसार एफआईआर किया जाए। ताकि भविष्य में होने वाले इस तरह के जालसाजी निविदाकारों के उपर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *