• Sat. Mar 7th, 2026

स्टेशन चौक में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Aug 2, 2025
Share this

रायगढ़। आज दिनांक स्टेशन चौक गुजराती पर समिति के द्वारा एक बैठक स्टेशन चौक में आहूत की गई जिसमें आगामी जन्माष्टमी एवं दुर्गा पूजा हेतु चर्चाएं विस्तृत रूप से की गई जिसमें सर्वसम्मति से पहले जन्माष्टमी का कार्यक्रम के लिए सभी लोग सहमत हुए और प्रसाद वितरण के साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ-साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में मोनू ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें दिल्ली, पंजाब की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस झांकी प्रस्तुति में बाहुबली हनुमान के साथ चीन के गोरिल्ला बंदर की प्रस्तुति भी की जाएगी। राधा कृष्ण की झांकी मां काली और शिव तांडव की प्रस्तुति भी की जाएगी।
आज की इस बैठक में प्रमुख रूप से कुलदीप नर्सिंग, नारायण घोरे, राकेश इंदौलिया, कुन्दन सिंह, अपील सोलंकी, मोनू परिहार, अखिलेश नर्सिंग, राजेश पांचाल, प्रकाश ठाकुर, सतपाल घोरे, जुगनू राठौर, बाबा उपाध्याय, राजेंद्र नन्हेत, कृष्णा घोरे, गणेश घोरे,शिवम घोरे, योगेश गोयल, आदित्य घोरे, सनी पांचाल, दुल्लू घोरे, चंदन टांक, संजय शुक्ला, नीरज सिंह, सोनू घोरे, मनवा भगत, अमन सोनकर, राजेंद्र चौहान, राहुल नहरकर, भावेश राठौर, अभिलाष गोरख, अंकित, सानू सिंह, राजेंद्र गोयल, एमजी, किशोर सिंह, राहुल पटनायक, प्रशांत घोरे, सोनू घोरे इस बैठक में उपस्थित थे।