• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही जारी

BySamip Anant

Jul 21, 2025
Share this

110 लीटर महुआ शराब जप्त
              
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री आँजनये वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई।अप0क्रं0 355/2025  धारा- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 20.07.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम फर्सवानी में नदी किनारे खरदरहाखार में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम फर्सवानी  नदी किनारे खरदरहाखार पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमे मौके पर आरोपी शनी कुमार खड़िया निवासी फर्सवानी मिला व अन्य दो आरोपी फरार हो गये तथा जिसके कब्जे से 04 नग पीला कलर की  प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में भरी हुई 60 लीटर एवं नीला कलर के प्लास्टिक डिब्बा 50 लीटर क्षमता वाली में 50 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कुल 110 लीटर किमती 22000 रू0 को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मामला अजमानतीय होने से आरोपी  शनी कुमार खड़िया  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। दो अन्य फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है
                    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0 सोनसाय यादव आर0 दिलीप तेन्दुवे, सूरेन्द्र पटेल ,ज्वालासिंह बंजारे ,भुनेश्वर चन्द्रा, अमित खुंटे, ओम चंद साहू एवं समस्त थाना सारंगढ़ स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *