• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायगढ़ जिला इकाई ने केक काटकर मनाई जयंती

BySamip Anant

Jul 5, 2025
Share this

रायगढ़ :-   पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पद्मविभूषण श्रद्धेय स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला रायगढ़ द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों श्रमिकों की उपस्थिति में केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई।


कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने स्व. रामविलास पासवान जी के व्यक्तित्व एवं उनके समाज सेवा के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान न केवल देश के मजबूत नेता थे, बल्कि उन्होंने दलित, पिछड़े, गरीब और मजदूर वर्ग के हक-अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके द्वारा शुरू की गई नीतियों और योजनाओं का लाभ आज भी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर  लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष  महादेव परिहारी एवं श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्व. रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने तथा समाज में समानता, भाईचारे और विकास की नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने स्व. रामविलास पासवान जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *