• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी गई फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग

BySamip Anant

Jun 25, 2025
Share this

जिलदुर्घटना की प्रकृति के अनुसार प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आज दिनांक 25.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार(first aid )के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान डॉक्टर साहब द्वारा अलग अलग प्रकार की दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया जैसे सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज CPR देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिससे मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके।

वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार से बताया गया साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *