• Sun. Apr 26th, 2026

सर्वसम्मति से भूपेंद्र मनहर बने ब्लाक अध्यक्ष

Samip Anant

BySamip Anant

Jun 22, 2025
Share this

सारंगढ़ । छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बैठक पुष्पवाटिका सारंगढ़ में 22 जून 25 को 2 बजे रखा गया ।  बैठक में जिले की शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को संज्ञान लेते हुए निराकरण कराने की पहल करते हुए जल्द ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री नरसिंह श्रीवास व प्रांतीय सलाहकार गजेंद्र चौहान के अनुसंशा पर भूपेंद्र मनहर को संघ की ब्लाक इकाई सारंगढ़ की ब्लाक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। संघ के समस्त पदाधिकारियों ने मनहर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त बैठक में संगठन पदाधिकारी विमल कुमार अजगल्ले जिलाध्यक्ष , हुतेन्द्र कुमार साहू प्रांतीय महासचिव , गजेन्द्र चौहान प्रांतीय सलाहकार , नरसिंह श्रीवास प्रांतीय महामंत्री , महंगू दास भारद्वाज जिला सचिव , भूपेंद्र कुमार मनहर ब्लाक अध्यक्ष , उमाशंकर अनंत , अभिनव नारंग , मोहन लाल जांगडे ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहे।