• Sun. Apr 26th, 2026

पौधा युक्त गमला भेंट कर शाला प्रवेशोत्सव का अभिनव पहल

Samip Anant

BySamip Anant

Jun 20, 2025
Share this

बरमकेला :-  विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी कार्य योजना शाला प्रवेश उत्सव 2025 का शुभारंभ 16 से बड़े हर्ष उल्लास के हो चुका है।
इसी कड़ी में शाला प्रवेश उत्सव का नए अंदाज में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोबरसिंहा में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, विद्यालय स्टॉफ एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उपस्थिति में उत्साह जनक माहौल में मनाया गया।जहां कक्षा नवमी में नव प्रवेशी छात्र एवं अन्य कक्षा के छात्र छात्राओं को शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उत्तम पटेल,लक्ष्मी पटेल एवं बलभद्र ने मां शारदा के प्रतिमा पर पूजन वंदन के साथ साथ बच्चों सहित शिक्षक स्टॉफ को तिलक लगाकर स्वागत किया।तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र साहू के द्वारा नवमी दसवीं के विद्यार्थियों को छ. ग . शासन के निःशुल्क पाठयपुस्तक का सेट प्रदान कर बच्चों को नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया वहीं विद्यालय के प्रकृति प्रेमी वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र चौहान ने शाला प्रवेश उत्सव के मूल उद्देश्यों विद्यालय में नामांकन बढ़ाना , शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना,अविभावकों को प्रोत्साहित करना, विशेष कर बच्चों के ड्रॉप आउट को रोकने के साथ साथ बालिकाओं को स्कूल से जोड़ना आदि पर प्रकाश डालते हुए नव प्रवेशी बच्चों को दो पौधा बरगद और पीपल युक्त गमला भेंट कर विद्यालय प्रांगण के उचित स्थल पर मां के नाम पेड़ लगाकर वृक्षमित्र बनकर संरक्षित व संवर्धन करने हेतु आव्हान किया गया।
कार्यक्रम में सहभागी व्याख्याता रमेश निषाद,सहसराम नौरंगे,भुवनेशर नायक,चंद्रकला मैडम,पूर्णिमा कंवर,चांदनी पटेल, पीटीआई पुरुषोत्तम पांडे,सरिता सामेल ,रामकुमारी चौहान एवं संतोष पाणिग्रही क्लर्क ने इस अनुकरणीय पहल का मुक्तकंठ से भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सेव बूंदी व नारियल का प्रसाद वितरण किया गया।