• Sun. Apr 26th, 2026

सरिया चौहान पारा के प्राथमिक शाला बंद को लेकर कलेक्टर ने दिया जांच के आदेश

Samip Anant

BySamip Anant

Jun 19, 2025
Share this

सारंगढ़ :- सरिया चौहान पारा प्राथमिक शाला में चौहान समाज के अधिकांश बच्चे पढ़ते हैं। शासन द्वारा इस स्कूल को युक्तिकरण के नियम विरुद्ध बंद करने की शिकायत है। समाज के मांग के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर ने जिला पंचायत सी ,ई,ओ को जांच अधिकारी बनाया है। सरिया चौहान पारा स्कूल बंद चर्चा का विषय बना हुआ है। चौहान गांडा समाज के कार्य जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, जिला सलाहाकार सुभाष चौहान ने बंद स्कूल को खोलवाने के लिए सारंगढ़ कलेक्टर को अवगत कराएं है। जाँच के आदेश के बाद ग्रामीणों में स्कूल खुलने की उम्मीद जगी है।