• Sun. Apr 19th, 2026

महासमुंद (पिथौरा):– ग्राम जम्हर में वन भूमि पर अवैध जुताई, वन विभाग ने जब्त किया ट्रैक्टर — मालिक खगेश्वर चौधरी की कल पेशी

Share this



पिथौरा (महासमुंद):
पिथौरा ब्लॉक के ग्राम जम्हर में वन विभाग ने अवैध जुताई के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह ट्रैक्टर ग्राम निवासी खगेश्वर चौधरी का बताया जा रहा है, जिसे बिना किसी वैध पट्टे के वन भूमि पर जुताई करते हुए पकड़ा गया।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम जम्हर में कुछ लोग वन भूमि पर अवैध रूप से कृषि कार्य कर रहे हैं। मौके पर पहुँच कर जांच करने पर उक्त ट्रैक्टर को जुताई करते पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

वन अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया है इसका मतलब यही हुआ कि इसका न तो कोई वैध जमीन पट्टा है और न ही कोई वैध स्वीकृत ऐसे में यह स्पष्ट रूप से वन अधिनियम का उल्लंघन माना जा सकता है

इस मामले में ट्रैक्टर मालिक खगेश्वर चौधरी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कल न्यायालय में इस प्रकरण की पेशी तय है, जहां आगे की प्रक्रिया तय होगी।

इस कार्रवाई के बाद से ग्रामवासियों में चर्चा का माहौल है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जमीन के स्वामित्व की सही जानकारी नहीं थी, जबकि विभाग इसे सख्त गैरकानूनी मानते हुए आगे भी निगरानी की बात कह रहा है | मामले की पूरी जानकारी विधि सम्मत कार्यवाही एवं जांच के बाद पता चलेगा।