अगर जल्द से जल्द अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई जाती हैं तो युवा कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन – शुभम बाजपेयी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आज युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी द्वारा कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर अवैध रेत खनन व भंडारण के ख़िलाफ़ ज्ञापन सौपा है अगर कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो प्रदर्शन करेंगे ऐसी जानकारी जिलाध्यक्ष युवा कॉंग्रेस शुभम बाजपेयी ने दी है। सारंगढ़ में एकतरफ जहां लोग आवास के लिए भटक रहे वहीं भाजपा के समर्थन में रेत माफिया जमकर रेत का अवैध खनन कर रहे है , जबकि आम जनता अपने अधिकार और बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रही जिसका विरोध युवा कांग्रेस शुभम की टीम कर रही है
