• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

तन्ती जाति समाज कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की एक और अर्जी….. माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी को

BySamip Anant

Jun 2, 2025
Share this

रायगढ़ :-  आज वित्त मंत्री माननीय श्री ओ पी चौधरी जी के जन्म दिन के मौके पर शामिल होकर तन्ती जाति समाज कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रतिपाल मंथन एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री निरत राम बेहरा एवं समाज के अन्य सदस्यों के साथ श्री ओ पी चौधरी जी को अपना ज्ञापन सौपा। तन्ती जाति जो कि पिछले 150 वर्षो से ओडिशा से आकर छत्तीसगढ़ में अपना जीवन यापन कर रहे हैँ जिनका छत्तीसगढ़ में किसी भी जाति वर्ग में उल्लेख नहीं है, ,,,ज्ञात हो की पिछले 30 वर्षो से पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की जा रही है फिर भी सरकार इस समाज के ऊपर कोई ध्यान आकर्षित नहीं कर रहा है।

जबकि केंद्रीय सरकार एवं ओड़िशा सरकार की सूची में तन्ती जाति पिछड़ा वर्ग में बहुत पहले से सम्मिलत हैँ। पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पिछले 3 वर्ष पूर्व सर्वे करके पुरा जानकारी लिया जा चुका है जिसकी पुष्टि टी आर आई , वित्त विभाग एवं अन्य विभागों से भी हो चुका है गौरतलब हो कि यह मामला केवल मंत्रालय के द्वारा ही लटकाया गया है जिसका निराकरण केवल केबिनेट की बैठक में हि हो पायेगा । जिसे केबिनेट में अभी तक नहीं भेजा गया है ।

तन्ती जाति समाज कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारिओं एवं समाज के समस्त परिवारों को केवल माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी से बहुत उम्मीद है कि वे तन्ती जाति वर्ग के भविष्य को देखते हुए समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *