• Tue. Apr 28th, 2026

50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 28, 2025
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ :- जिले के थाना केडार क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 27 मार्च 2025 को थाना प्रभारी के नेतृत्व में देहात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरभांठा निवासी दौलत राम जोल्हे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। गवाहों के समक्ष आरोपी के घर से दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन और प्लास्टिक में कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। इन शराब की बोतलों की कुल कीमत करीब 10,000 रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना की और आगे भी इस तरह की कार्यवाहियों को तेज करने की बात कही।

केडार पुलिस के अनुसार, इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।