बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोदवा में 14 मार्च को रंगों का होली के पर्व को नवनिर्वाचित सरपंच सूरज मल्होत्रा ने निर्वाचित उपसरपंच व पंच प्रतिनिधियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। पंचायत के कार्य को निष्ठा पूर्वक करने की बात कही है। उक्त होली कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोदवा के सरपंच उपसरपंच एवं सभी पंच मौजूद रहे।
