• Sun. Apr 19th, 2026

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता को लेकर तत्पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सारंगढ़।

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Sep 28, 2023
Share this


छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के आदेश अनुसार आज दिनांक को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सारंगढ़ में स्वच्छता मिशन का आयोजन किया गया जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ के द्वारा स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण तरीका है जो लोगों को बीमारियों से काफी दूर रखता है उक्त बातें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ़ ने कही इस कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीश गण तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ,सचिव कुलदीप पटेल, अधिवक्ता प्रकाश चौधरी ,अशोक उपाध्याय, बी .बी. साहू ,अर्जुन स्वर्णकार ,अश्वनी चंद्र ,एवं समस्त न्यायालय के कर्मचारी गण तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरेलल वालंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसर गजेंद्र प्रकाश बंजारे थाना सरसीवा ,कामदेव अनंतं थाना सरसीवा ,नरेश कुमार थाना भटगांव, रमेश कुमार चौहान थाना सलिहा ,मुक्ता यादव थाना केडार, रजनी निराला थाना सारंगढ़ ,खिलेश्वरी वर्मा थाना डोंगरीपाली, सीमा साहू थाना बिलाईगढ़, ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।