• Wed. Apr 22nd, 2026

ग्राम पंचायत अजगर खार में शांति पूर्ण और निर्विरोध तरीके से चुने गए उपसरपंच

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Mar 9, 2025
Share this

महासमुंद जिले बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरखार में उपसरपंच चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें जीवन लाल नायक को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। चुनाव से पहले पंचों में आपसी सहमति बनी। सर्वसम्मति से उपसरपंच का चयन हुआ। अजगर खार में उपसरपंच का निर्विरोध चुना जाना पंचों और ग्रामीणों की एकता की मिसाल बना। हाल ही में हुए सरपंच चुनाव में गोपाल नायक सरपंच बने है..

उपसरपंच चयन के बाद पंचों ने जीवन लाल नायक को गुलाल लगाकर बधाई दी। चुनाव में उपस्थित विहित पीठासीन अधिकारी एवं पंचायत सचिव द्वारा उपसरपंच जीवन लाल नायक को प्रमाण पत्र सौप कर बधाई दी। इसी दौरान ग्राम पंचायत के 11 पंच सहित युवा पत्रकार रमेश वैष्णव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।