• Sat. Apr 18th, 2026

कुलदीप के दावा के बाद दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी प्रत्याशी चयन पर सोच विचार कर रहे

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Jan 7, 2025
Share this

रायगढ़। आज से चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई क्योंकि चुनाव आयोग ने नगर पालिका और नगर निगम की सीटों का आरक्षण संपूर्ण कर लिया है जिसमें रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए एससी की घोषणा की गई है। चुनाव आयोग ने आज घोषणा की है उसके बाद से ही दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी में दावेदारों की दावेदारी देखने को मिल रही है।
ऐसा ही एक नाम रायगढ़ नगर पालिका निगम महापौर पद के लिए कुलदीप नर्सिंग का नाम सामने आ रहा है, वैसे तो कुलदीप नर्सिंग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं वही युवाओं में इनका खास पकड़ देखा गया है। यहां तक की कुलदीप नर्सिंग जरूरतमंदों के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहते है। इन्हें शहर में कई बार गरीब और जरूरतमंदों को अस्पताल में सहयोग करते देखे गया है, यहां तक की दवाई के लिए पैसा भी देते देखे गए हैं। उनकी दावेदारी से दोनों को राष्ट्रीय पार्टी में समीकरण बिगाड़ने देखा जा रहा है वहीं जानकारों की माने तो कुलदीप नर्सिंग एक सशक्त दावेदार होंगे। इन्हें शहर के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों कभी आशीर्वाद है। अभी की बात करें तो रायगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष हैं और उन छोटे गरीब विक्रेताओं समस्याओं के लिए हमेशा खड़े रहते है।