सारंगढ-आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्द के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया |
बच्चों में ही बहुत उत्साह देखने को मिला सभी बच्चे बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिए जिसमें रंगोली प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता रखा गया था,

इस अवसर पर स्कूल प्रांगण की साफ सफाई भी की गई सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में तथा जीवन की कठिनाइयों के बारे में विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से बताया गया,

और छात्र/छात्राओं द्वारा प्रमुखता से कार्य सफल बनाए,उक्त कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष श्रीमान टी. आर साहू जी,स्कूल के प्राचार्य के. साहू जी, कार्यक्रम अधिकारी गोपाल साहू और सह कार्यक्रम अधिकारी विक्रम कुर्रे, विनोद खंडे और स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
