मेरा युवा भारत के लिए युवा का संदेश देते हुए आज दिनाँक 23/11/2024 दिन शनिवार को आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी के एन एस एस ईकाई की संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर में आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद के पावन धरा

पर जिला संगठक श्रीमान लोकेश पटेल जी, श्रीमती व्ही ठाकुर जी (प्राचार्य शा. उ. मा. वि.हरदी) श्रीमान कमलेश साहू जी (संचालक आदर्श ज्योति उ. मा. वि. छिंद) के मार्गदर्शन मे एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद साहू और श्री रमेश भारती जी के कुशल नेतृत्व में तथा सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ में पधारे मान्यवर अतिथिगण श्रीमान जगदीश सिंह ठाकुर जी (पुलिस अधिकारी), श्रीमान महेन्द्र अग्रवाल जी (समाजसेवी), श्री भुवनेश्वर चंद्रा जी, सहसराम साहू जी, मंजू कुर्रे जी, विक्रम कुर्रे जी, प्रियंका खूंटे जी, के उपस्थिति

में एन एस एस की इस संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का श्रीगणेश किया गया। इस शिविर के प्रति शिविरार्थियों में प्रसन्नता और समर्पण का भाव देखा गया। संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस में श्रीमान लोकेश पटेल जी द्वारा शिविरार्थियों को समय का महत्व और उसके सदुपयोग की सीख दी गई।

श्री जगदीश सिंह ठाकुर जी के द्वारा साइबर अपराध और उससे बचने का उपाय बताया गया। अंत में गोपाल प्रसाद साहू जी (कार्यक्रम अधिकारी) के द्वारा शिविर में शामिल अतिथियों एवं महानुभावों का आभार प्रकट कर प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।
