• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की

BySamip Anant

Nov 19, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक मंगलवार को ली। बैठक में उन्होंने महिला बाल विकास अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी जर्जर भवन है उन भवनो को नष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करें। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को ई केवाईसी में अच्छा काम करने पर बधाई दी और इस प्रकार लगातार मेहनत करने के लिए कहा। इसके साथ ही जिला प्रशासन को प्राप्त आवेदनों पर अब तक हुए कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में सामुदायिक शौचालय, धान खरीदी, पानी टंकी निर्माण, एनआईसी कक्ष निर्माण, राजस्व प्रकरण निराकरण, राशनकार्ड, दुकानवार चावल, वितरण आदि के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में पुराने सभी गाड़ी को नीलामी करने, जप्त गाड़ी को आबकारी विभाग की ओर से राजसात की प्रक्रिया करने, सभी सीईओ जनपद पंचायत को एमएमयू वाहनों के आने जाने का रिपोर्ट देने के लिए, भूमिहीन किसान और दूसरे किसान के नाम पर केसीसी लोन लिए लोगों का चिन्हांकन करने, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध स्थानों को कृषि और पंचायत विभाग की योजना के अनुसार पानी रोकने का कार्य करने, पीडब्ल्यूडी के लंबित भू अर्जन प्रकरण, राजस्व, सीएसपीडीसीएल, वन से प्रक्रिया को पूर्ण करने, शासकीय कालेज बरमकेला के लिए और रेस्ट हाउस सरिया के लिए भूमि चिन्हांकन, कृषि कार्यालय के लिए चिन्हित भवन का मरम्मत कार्य करने तथा बरगांव में पीएम सूर्य घर योजना का क्रियान्वयन करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *