• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सर्व समाज युवा महासंघ छत्तीसगढ़ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न

BySamip Anant

Nov 18, 2024
Share this

सारंगढ़ :- सर्व समाज युवा महासंघ छत्तीसगढ़ की ब्लॉक स्तरीय बैठक बिलाईगढ़ के ग्राम बालपुर में ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी दास मानिकपुरी जी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सत्येंद्र चौहान जी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल रात्रे जी, प्रदेश सचिव गणेश साहू जी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष टुकेश्वर मानिकपुरी जी थे। सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों के द्वारा अपना परिचय देते हुए सर्व समाज युवा महासंघ के मूल उद्देश्यो जैसे समाज हित, छात्र हित, सर्व समाज के युवाओं भाइयो को संगठन एवं समाज के विकास की ओर जागरूक और अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में जांजगीर-चाम्पा जिला सचिव रौनक चौहान जी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला उपाध्यक्ष फत्ते साहू जी, जिला सचिव मुकेश दास जी, बिलाईगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अनुज साहू जी, बिलाईगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष परदेशी लहरे जी, सारंगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष लोक दास जी, बिलाईगढ़ ब्लॉक सदस्य सौरभ जी, सदस्य जितेंद्र जी एवं भारी जनसंख्या में गांव के सभी युवा भाई, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *