• Sat. Apr 18th, 2026

सुरेश चौहान को एस आई पद में चयनित होने पर चौहान समाज ने किया भव्य स्वागत

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 9, 2024
Share this

डोंगरीपाली :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोर्रा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू चौहान के भाई सुरेश चौहान एस. आई परीक्षा पास कर चयन होने से क्षेत्र एवं चौहान समाज मे खुशी की लहर है। गौरव की बात है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं रायगढ़ जिले में समाज के एक मात्र एस आई पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद गृह ग्राम पहुँचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगो ने बाजा गाजा के साथ भव्य स्वागत किये।इस अवसर पर चौहान / गांडा/ समाज के जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, जिला सलाहकार सुभाष चौहान, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, सचिव संकीर्तन नन्द, ब्लाक उपाध्यक्ष कमल चौहान, सुकलाल चौहान, सी. चौहान ,धर्मेंद्र चौहान,सुदर्शन चौहान, ह्रषिकेश चौहान, राजेश चौहान,गंगाप्रसाद चौहान, शंकर चौहान, शिवप्रसाद चौहान के अलावा सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।