• Sat. Jan 17th, 2026

ग्राम परषापाली में जैविक खेती अवलोकन एवं कृषक प्रशिक्षणः—-

Hemant Patel

ByHemant Patel

Jul 26, 2024
Share this

राज्यपोषित योजनांतर्गत बिलाईगढ विकास खंड के ग्राम परषापाली को जैविक खेती हेतु चयन किया गया है जहां 200 हैक्टेयर कलस्टर क्षेत्र में जैविक तकनिकी का प्रदर्शन आयोजित कर देवभोग किस्म का धान किसानों को प्रदाय किया गया है ।आज इसी कडी में कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश के परिपालन में सारंगढ बिलाईगढ जिले के उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव जी द्वारा फिल्ड का भ्रमण अवलोकन किया गया तथा कृषकों को जैविक तकनिकी का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।उप संचालक कृषि ने कृषकों को बिना रासायनिक खाद , बीना रासायनिक दवाओं के जैविक विधि से कम खर्च में अधिक आमदनी से लाभदायक खेती विधि को विस्तार से बताया तथा 31जूलाई तक अऋणी कृषकों को फसल बीमा करा लेने प्रोत्साहित किया गया। सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में सेवा निवृत वरिष् कृषि विकास अधिकारी पी के घृतलहरे एवं बी एल साहू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुये विगत वर्षों में अन्य गांवों में इस विधि को सफलता पूर्वक अपना कर कृषकों को लाभान्वित होने की जानकारी दिये।बी टी एम प्रकाश थवाईत ने गोबर से जैविक खाद,नाडेप खाद,वर्मी खाद,जैविक दवा के रूप में नीमास्त्र,अग्नयास्त्र,जीवामृत,एवं बीज उपचार हेतु बीजामृत बनाने की विधि से अवगत कराया।प्र.वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के के साहू ने कृषि विभाग की प्रचलित सभी योजनाओं को विस्तार से बतलाते हुये योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किये। प्रदर्शन प्रभारी रामगुलाल साहू ने सभी किसानों को अब तक प्राप्त आदान सामग्री को वितरित किये जाने की जानकारी देते हुये प्रदर्शन के सफलता के लिये सतत प्रयास रत होने का आश्वासन दिये।प्रशिक्षण में हरिश कुमार,सेतराम साहू,कषक गण शंकरलाल नायक,भागवत चंद्रवंशी,रामाण सिदार,संतराम चंद्रवंशी,जोईधा मैत्री,मोहन पटेल,नवधा सिदार,तुलसी बरिहा आदि सहित सभी चयनित कृषक शामिल रहे।