सारंगढ़ – आज सारंगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर युवा कांग्रेस ने फिर से जनता के हितों में रजिस्ट्री में आ रही परेशानी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जब से जिला बना है रोजाना तहसील कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के लिए भीड़ लगी रहती है

सारंगढ़ बरमकेला सरिया सभी जगह से लोग आते है उप पंजीयक कार्यालय में एक ही पंजीयक होने के कारण लोगो को परेशान होना पड़ता है जिसको लेकर युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से पंजीयक की संख्या में वृद्धि की मांग की है साथ ही सफाई ,पीने के पानी और बैठक व्यवस्था की भी मांग की है ।
जिला अध्यक्ष शुभम बाजपाई ने उक्त मांग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निवेदन किया है उक्त ज्ञापन देते समय जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपाई जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा चारु शर्मा योगेश सोनवानी उपस्थित रहे।
