मिथुन यादव कि रिपोर्ट
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला समन्वक संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एन भगत के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि एस.एन.भगत (सेवानिवृत्त )जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शोभाराम पटेल जिला नोडल समग्र शिक्षा, विशिष्ट अतिथि एस एन साहू बीईओ बिलाईगढ़, नरेश कुमार चौहान जिला नोडल,मुकेश कुर्रे एबीईओ सारंगढ़, रवि डोंगरे एबीईओ सारंगढ़ ,डाबर सिंह साहू प्रभारी एबीईओ बिलाईगढ़,सुदीप्त प्रधान प्राचार्य सेजेस सारंगढ़,जी एस धीवर पूर्व जिला नोडल रहें। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम दौरान जिला अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू ने बताया कि 30 जून 2024 को श्री भगत सर जिले के शिक्षा विभाग के सबसे बड़े पद जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में छोटा सा आयोजन समन्वयक संघ द्वारा करने की बात कहीं। नवीन जिला में संसाधनों की कमी होते हुए भी बहुत कर्मठता के साथ उन्होंने सभी कर्मचारियों,अधिकारियों को साथ लेकर काम करते हुए जिले को उच्चतम स्थान पर रखें।सरल सहज अधिकारी के रूप में उन्होंने जिले का गौरव बढ़ाया।श्री भगत सर के अगुवाई में शिक्षा विभाग ने हमेशा बेहतर काम करके दिखाया।उनके अगुवाई की सभी समन्वयको व शिक्षकों ने सराहना किया।
उद्बोधन देते हुए एस.एन.भगत ने कहा कि हमें अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए। टेक्निकल ज्ञान की कमी होते हुए भी मैंने जिला शिक्षा विभाग को हमेशा उच्च स्थान में रखा।इसका कारण सिर्फ मेरे समन्वयक साथी व ब्लॉक अधिकारी रहे।मेरे दाएं बाएं बनकर समन्वयको ने मुझे हमेशा सहयोग किया ।अंत में कहा कि समय चक्र के आगे हम सभी मजबूर हैं एक निश्चित उम्र के बाद विभाग से सेवा निवृत होना पड़ता है।आप सबका प्रेम मेरे साथ हैं तो फिर क्या गम है।
जिला नोडल शोभाराम पटेल उद्बोधन देते हुए कहा कि डीईओ सर हमेशा सरलता सहजता के साथ शिक्षा विभाग को चलाया। सबके प्रति अपनापन कहीं ना कहीं आपको हृदय से जोड़े रखता है।आपके कार्य व मार्गदर्शन हम सबको हमेशा प्रेरणा देते रहेगा। मंच संचालन बुदेश्वर कश्यप व आभार प्रदर्शन राजेश देवांगन जिला उपाध्यक्ष ने किया।
इस दौरान डाबर सिंह साहू सचिव ,राजकुमार नायक जिला उपाध्यक्ष, चुनेंद्र लहरे जिला प्रवक्ता ,चैतन्य साहू मीडिया प्रभारी ,शंभू टंडन जिला प्रवक्ता, विपिन भगत सह कोषाध्यक्ष,
भगत पटेल ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ ,प्रकाशमणि देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ ,आलोक डडसेना ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला ,दिनेश चौहान उपाध्यक्ष सारंगढ़, रामजीवन नायक जी ,त्रिलोचन पटेल जी ,मनोज कुमार साहू, धरनीधर प्रधान ,पुरंदर पटेल हरि जायसवाल,भगवान दुबे, अमित केशरवानी, नारायण सिंह तोमर, दिनेश कुमार साहू, पीताम्बर साहु, मुकेश पटेल, देवनाथ महेश, चोकलाल पटेल, बलबीर चौहान सहित सभी समन्वयक उपस्थित रहें।
