• Wed. Apr 29th, 2026

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने P H E विभाग द्वारा सड़क पर किए गए गड्ढों को ढक कर पहले जैसे सड़क को करने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

Samip Anant

BySamip Anant

Jul 1, 2024
Share this



अगर जल्द नही सही किया गया रोड को तू युवा कांग्रेस करेगी P H E कार्यालय का घेराव

जनहितो में उक्त जनता की मांग को S D M को रखा युवा कांग्रेस ने

सारंगढ़ – आज सारंगढ़ में युवा कांग्रेस टीम जिलाध्यक्ष शुभम बाजपाई के नेतृत्व में पहुंची एस डी एम कार्यालय । P h e विभाग द्वारा नल जल के लिए सड़कों पर किए गए गड्ढों से जनता को हो रही परेशानियों को लेकर एस डी एम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौप मांग रखी की सड़के पहले की तरह हो जिस पर तहसीलदार मैडम ने जल्द से जल्द विभाग को निर्देशित करने की बात कही ।
जिलाध्यक्ष शुभम बाजपाई ने कहा अगर जल्द से जल्द सड़के पहले की तरह नहीं होती है तो पूरी युवा कांग्रेस टीम सड़क में आकर प्रदर्शन करेगी और phe ऑफिस का घेराव करेगी।

उक्त ज्ञापन देते समय एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आशीष नंदे नावेद खान सहजहा खान शुभम यादव विशाल आनंद योगेश मनहर योगेश सोनवानी नवीन यादव अविरल यादव हारून खान व युवा कांग्रेस एनएसयूआई के साथी उपस्थित रहे।