• Wed. Apr 29th, 2026

अपैक्स बैंक बरमकेला मे कर्मचारियों कि मनमानी चरम पर बाहर किसान परेशान अंदर बैंक कर्मी कुर्सी मे लात मारकर अख़बार पढ़ने मे मशगूल

Samip Anant

BySamip Anant

Jun 20, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले मे बैंक कर्मियों कि मनमानी चरम पर है बरमकेला ब्लॉक मे अपैक्स बैंक कर्मियों कि मनमानी किस तरह से आप तस्वीर देख कर अंदाजा लगा सकते हैं ब्रांच मे किसानो कि भीड़ लगी हुई है किसानो के लिए बैठने तक कि जगह नहीं किसान भीड़ से परेशान हैं तो वहाँ बैंक कर्मी मजे से अख़बार पढ़ते नजर आ रहे हैं देखिए इस तरह कि मनमानी से किसान बेहद दुखी हैं किसान खुद के पैसे आहरण करते आते हैं और ठोकरे भी खाते हैं बताया जा रहा है कि एक ही ब्रांच होने के कारण किसानो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे आए दिन किसान बैंक कार्य लेन देन के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं पर इनकी व्यवस्था एवं इनकी परेशानी को सुनने कोई जिम्मेदार आगे नहीं आते हैं..

किसान क्या कह रहे हैं….

अपैक्स बैंक मे आए हुए किसान साधुराम दुवान पंचधार निवासी ने बताया कि अपैक्स बैंक मे अभी काफ़ी भीड़भाड़ है जिससे हमे काफ़ी परेशानी हो रही है बैंक कर्मियों कि मनमानी से भी हम परेशान हैं दिन भर रुकने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ता है जिससे हमारे किसानो कि परेशानी जल्द ही दूर करने हेतु कोई जिम्मेदार आगे आवे

बी आर वागमारे अपैक्स बैंक शाखा प्रबंधक बरमकेला ने कहा कि मै अभी छुट्टी पर हूँ कर्मचारियों से पता करके बताता हूँ आखिर क्या है शिकायत फिर देखते हैं