• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

अवैध शराब के बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी….

BySamip Anant

Jun 20, 2024
Share this

● कोतवाली पुलिस ने अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर रहा युवक को पकड़ा, आरोपी से 13 बीयर और 20 पाव अंग्रेजी शराब जप्त….

। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुसि की कार्रवाई जारी है । कल शाम शहर में टाऊन पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर उर्दना तिराहा के पास नाकेबंदी कर एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बडे रामपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब अपने कब्जे में रखकर उर्दना तिराहा की ओर जा रहा है । पुलिस की गिरफ्त में आये युवक ने अपना नाम *दुर्गा प्रसाद जांगडे पिता गुरूचरण जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी ढिमरापुर थाना कोतवाली जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से एक थैला के अंदर 13 नग अंग्रेजी बीयर एवं 20 नग नंबर 01 अंग्रेजी शराब, जुमला 12.050 बल्क लीटर शराब (कीमती-7260 रूपये) का बरामद किया गया । युवक ने अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करना बताया, आरोपित के कृत्य पर थाना कोतवाली में अप.क्र- 375/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रायगढ़ निरीक्षक निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन पर शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *