सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ कलार महासभा महाधिवेशन 2023-24 का आयोजन हाटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में किया गया जिसमें नगर पालिका सारंगढ़ के एंजल स्पोर्ट्स के संचालक अविनाश जायसवाल की पुत्री आर्या जायसवाल को CBSC बोर्ड कक्षा दसवीं में 94% आने पर “मोर छइयां भुइयां 2” के अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल के द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं मेधावी छात्रा का सम्मान प्रतीक चिन्ह व मेडल द्वारा किया गया जिसमे समस्त सारंगढ़वासी गौरवान्वित महसुस कर रहे है एवं सारंगढ़वाशी आर्या जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है

साथ हि साथ हाटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर मे छत्तीसगढ़ कलार महासभा महाधिवेशन मे मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्देशक व निर्माता सतीश जैन, कार्ति, अनिल सिन्हा (फुफु), अभिनेत्री दीक्षा व अन्य कलाकार उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल व आई टी सेल छ.ग. कलार महासभा के द्वारा किया गया इस कार्यक्रय महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ कलार समाज के सभी परिक्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सदस्यगण सह परिवार के साथ उपस्थित थे।
