• Mon. May 25th, 2026

SBN24

NEWS

रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी के पक्ष में गनपत जांगड़े का सघन जनसंपर्क जारी

Samip Anant

BySamip Anant

May 1, 2024
Share this

सारंगढ़ :- लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है कांग्रेस पार्टी ने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह लगातार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क में जुटी है साथ ही कांग्रेस के सभी विधायक गण भी अपने-अपने क्षेत्र में डटे हुए हैं

इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े लगातार कोसीर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार कर भारी बहुमत से विजई बनाने अपील कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस के न्याय के गारंटी को जन जन तक पहुंचा रहे हैं और कांग्रेस को जिताकर संविधान व आरक्षण को बचाने अपील कर रहे हैं आज उन्होंने रीवांपार,बटाऊपाली,डंगनिया,सिलादेई,सिलियारी में सघन जनसंपर्क किया और लोगों से आशीर्वाद लिया और कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है

आप सब कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजई बनाकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु चन्द्रा,गौरी चन्द्रा,राजू दास, जितेंद्र चन्द्रा वह समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।