• Sun. Apr 19th, 2026

गुजराती पारा स्टेशन चौक युवा समिति द्वारा जन्माष्टमी में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Sep 7, 2023
Share this

रायगढ़। रायगढ़ का जन्माष्टमी मेला पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। यह जन्माष्टमी मेला का मुख्य आयोजन गौरीशंकर मंदिर में किया जाता है इस आयोजन को देखने के लिए जिले भर के साथ-साथ प्रदेश के लोग भी जन्माष्टमी में लेकर आनंद लेने पहुंचते हैं इस जन्माष्टमी मेले के भीड़ को देखते हुए शहर के कई सामाजिक संगठन और समाजसेवियों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में गुजराती पारा स्टेशन चौक युवा समिति के द्वारा जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भव्य खिचड़ी का भंडारा किया गया। जिस्म की हजारों श्रद्धालु और भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण किया और स्टेशन चौक के बीच में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया इस आयोजन में मुख्य भूमिका नारायण घोरे, कुलदीप नर्सिंग, सतपाल घोरे, दुर्गेश घोरे, कुंदन सिंह, कपिल सोलंकी विशाल शुक्ला, मनीष शुक्ला, शुभम घोरे, मनु घोरे, शिवम घोरे, आनंद नर्सिंग, अखिलेश नर्सिंग राज पंचाल, सनी पांचाल, किशोर सिंह लला ठाकुरआदि ने अपना पूरा सहयोग दिया। यह आयोजन बीते 10 वर्षों से लगातार कुलदीप नर्सिंग के अथक प्रयास से किया जा रहा है।