• Wed. Apr 29th, 2026

पत्रकार स्वर्गीय देवेन्द्र केशरवानी के परिवार से मिलने पहुचे श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला एवं तहसील संघ केपदाधिकारी गण

Hemant Patel

ByHemant Patel

Apr 11, 2024
Share this


सरसीवा-स्वर्गीय देवेंद्र केसरवानी के निज निवास पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पदाधिकारी और सरसींवा,भटगांव अंचल के पत्रकारों ने मेलभेट करके स्वर्गीय देवेंद्र केसरवानी के परिवार उनके पिताजी शिवरात्रि केसरवानी और उनके भाई लोचन केसरवानी का हाल-चाल जाना इस मुलाकात में स्वर्गीय देवेंद्र केसरवानी के सरल स्वभाव एवं हंसमुख चेहरे की प्रसन्नता करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ गोल्डी नायक ने सभी को संबोधित किया सरसीवा में जल्द  ही पत्रकार भवन का निर्माण एव भवन को स्वर्गीय देवेन्द केसरवानी  के नाम पर रखने हेतु सुझाव सभी ने दिया। साथ ही साथ उनके दुखद घटना को देखते हुए शासन प्रशासन से स्वर्गीय देवेंद्र केसरवानी जी के निधन पर मिलने वाली  मुआवजे राशि  प्राप्ति के लिए पहल की गई और सभी पत्रकारों ने इस दुखद घड़ी में स्वर्गीय पत्रकार के परिवार को सांत्वना देते हुए उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का वचन दिया आगे उन्होंने कहा कि देवेंद्र केसरवानी जी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नही हो सकती लेकिन होनी को कौन टाल सकता है उनका सरल स्वभाव हंसमुख चेहरा हमेशा याद आते रहैंगे वही सारंगढ ब्लाक अध्यक्ष गोपेश द्विवेदी ने कहा कि वे जब भी मुझसे मिलते थे वन्दे मातरम से बात चालू करते एवं हँसते हुए ही बात करते पत्रकार जगत के लिए उनका यु रुठ कर चले जाना बहुत बड़ी क्षति है स्वर्गीय देवेंद्र केसरवानी सरसीवा के वरिष्ठ पत्रकार थे जिनका निधन आज से 2 माह पूर्व रोड एक्सीडेंट में हुआ था जब वे अयोध्या से रामलला के दर्शन कर वापस आ रहे थे इस घड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के  जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक, दिलीप टंडन जी,सुभाष जायसवाल जी,इंदरजीत मेहरा जी,मणि शंकर जायसवाल जी सरसीवा से मनीष अग्रवाल जी ,प्रकाश दिवान जी,राहुल पांडे जी,सोनू साहू जी एवं तहसील भटगांव से धर्मेंद्र साहू जी,सहदेव सिदार जी,योगेश केसरवानी जी एवं साथी पत्रकार उपस्थित थे