• Wed. Apr 29th, 2026

एसडीएम वासु जैन ने ईद उल फितर के पूर्व मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक किया

Samip Anant

BySamip Anant

Apr 10, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आईएएस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ श्री वासु जैन ने ईद उल फितर के पूर्व जिले के मुस्लिम समुदाय के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया।

श्री जैन ने कहा कि ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता और सहयोग का अनुभव कराता है।

एसडीएम श्री जैन ने सभी को अमन, शांति के साथ पर्व मनाने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम और उपस्थित नागरिकों के मध्य ईद उल फितर त्योहार के आयोजन के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर पत्रकार मोहम्मद असीम रजा (राजा खान) सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।