• Wed. Apr 29th, 2026

ग्राम उधरा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

Samip Anant

BySamip Anant

Apr 5, 2024
Share this

सारंगढ़ :- ग्राम उधरा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े संध्या आरती में शामिल होकर प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना किये इस अवसर पर आयोजन परिवार व ग्राम वासियों ने विधायक का आत्मिय स्वागत किया

इस मौके पर विधायक ने सम्बोधित किया और सभी का आभार प्रकट करते हुए आयोजन के लिए बधाई दिये और कहा कि आपके गांव में बहुत सुंदर नवधा रामायण का आयोजन किया गया है नवधा रामायण व श्रीमद्भागवत कथा आयोजन से गांव में भक्ति मय माहौल रहता है

साथ ही सभी एक जगह बैठकर प्रभु श्रीराम जी के जीवन चरित्र कथा व संगीत के माध्यम से सुन कर अपने आप को धन्य मानते है प्रभु श्रीराम जी के नाम मात्र लेने से मन को शान्ति मिलती है आप सब ने तो यहाँ राम को ही स्थापित कर दिए है आप सब को बहुत बहुत बधाई प्रभु श्री राम आप सब की मनोकामना अवश्य पूर्ति करेंगे ऐसी मेरी कामना है,जय सियाराम।