• Wed. Apr 29th, 2026

सफाई में बाधक नाली के ऊपर कब्ज़ा को हटाएं: एसडीएम श्री वासु जैन

Samip Anant

BySamip Anant

Apr 2, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ ने नगरपालिका परिषद के अधीन सारंगढ़ शहर के सफाई व्यवस्था का सुबह जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 08, 13 और 15 के सड़कों और नालियों का अवलोकन किया। साथ ही सभी स्थानों पर सफाईकर्मियों से नालियों को साफ कराया। एसडीएम श्री जैन ने कई नाली में कचरा फंस जाने और उस पर कब्जा होने से सफाई नहीं होने के कारण को देखते हुए सीएमओ को नालियों के ऊपर किए गए कब्ज़ा को हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश पांडेय, सफाई दारोगा श्री मोहन मरावी, पीआईयू आकाश पांडेय, आलोक मिश्रा उपस्थित थे।