• Sun. Apr 19th, 2026

रायगढ़ शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही जारी

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Apr 1, 2024
Share this

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने शहर में दो युवकों को दिल्ली चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते किया गिरफ्तार

आरोपियों से ₹35,000 नगद, 01 आईफोन और 01 वन प्लस मोबाइल सहित 2 लाख की जप्ती। कल शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इसी क्रम में कल रविवार 31 मार्च की रात्रि साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर ,सूचना पर ढिमरापुर चौक पर आरोपी गौरव देवांगन पिता हेमन्त देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है।


आरोपी गौरव देवांगन से ₹15000 नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42,000 रुपए तथा जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास आरोपी अजहर मोहम्मद पिता हुसैन मोहम्मद उम्र 26 वर्ष साकिन इंदिरानगर गंगाराम तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा मोबाइल पर नोट करते पकड़ा गया है जिसके पास से नगद रकम ₹20,000 और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का जप्त किया गया है। आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रूपये की मशरूका की जप्ती की गई है।