• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

नगर पंचायत सरिया स्टाफ और बिलाईगढ़ के प्रशिक्षार्थियों ने ली सामूहिक मतदाता शपथ

BySamip Anant

Mar 30, 2024
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर पंचायत सरिया कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी और बिलाईगढ़ बीईओ श्री सत्यनारायण साहू के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षार्थियों ने सामूहिक मतदाता शपथ लिया। सभी ने शपथ किया कि “हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं

कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *