लोक निर्माण मंत्री ने टेंडर प्रोसेस के बाद कार्य प्रारंभ होने की बात कही
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े बजट सत्र में लगातार भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज बुलन्द कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग मंत्री को तारांकित प्रश्न में भाग लेकर पूछा कि सारंगढ़ से परसदा 12.40 किलोमीटर एवं सारंगढ़ से दान सरा 4 किलोमीटर और सारंगढ़ से हरदी 7 किलोमीटर की सड़क है जो कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आता है उक्त कार्य स्वीकृत हुई है कि नहीं की जानकारी मांगी जिस पर लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साहू ने जानकारी देते बताया जानकारी देते हुए बताया कि सारंगढ़ से
परसदा लंबाई 12.40 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-पलारी बलौदाबाजार- कसडोल-परसदा सारंगढ़ (क्रमांक 130बी) का भाग है सारंगढ़ से परसदा लंबाई 12.40 किलोमीटर की स्वीकृति प्राप्त नहीं है। हरदी- सारंगढ़ दानसरा की कुल लंबाई 13.676 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग रायगढ़-सारंगढ़-सरायईपाली (क्रमांक 153) का भाग है।हरदी सारंगढ़-दानसरा लंबाई 13.676 किलोमीटर विद्यमान मार्ग की स्वीकृति सारंगढ़ बाईपास के नाम से प्राप्त है इस तरह उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हरदी सारंगढ़ मार्ग की स्वीकृति हो कर टेंडर प्रोसेस के बाद कार्य होने की जवाब दी गई है लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जिससे सारंगढ़ शहर में भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जो चिंता का विषय है। सारंगढ़ विधायक द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति की मांग के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने को लेकर विधानसभा में आवाज बुलंद किए जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने से स्पष्ट जाहिर है कि भाजपा के डबल इंजन सरकार द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की अपेक्षा लगातार की जा रही है।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से सड़क की स्वीकृति को लेकर पुनः मांगी जानकारी
