• Fri. Apr 24th, 2026

जिला परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान के निर्देशानुसार मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल के द्वारा पीएम आवास पूर्ण महाअभियान चलाया गया

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 19, 2024
Share this

मिथुन यादव की रिपोर्ट

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- जिला परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान के निर्देशानुसार एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सारंगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों मे प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक प्रथम किस्त प्राप्त अप्रारंभ आवास को प्रारंभ कराने के लिए 19 फरवरी 2024 को विशेष महाअभियान रखा गया था

जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों तकनीकी सहायक सचिव रोजगार सहायक बिहान की महिलाओं की उपस्थिति में हितग्राहीयो के अप्रारंभ आवास का भूमि पूजन कराकर एवं लेआउट कराकर कार्य प्रारंभ कराया गया, जिसमे जनपद पंचायत सारंगढ़ के 129 पंचायतों मे 136 आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। ग्राम पंचायत अमझर मे जिला परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान ने स्वयं जानकी और तपस्या के आवास का भूमि पूजन कराकर कार्य प्रारंभ कराया जिसमे

जनपद CEO श्री मति संजु पटेल, आवास समन्वयक श्री शांतिलाल देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी श्री युवराज पटेल दिलीप साहू तकनीकी सहायक (PMAYG) , गिरधारी पटेल ( MGNREGA) ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, समूह की महिलाएं, पंच जनप्रतिनिधि आदि उपस्थिति रहे।