• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़- बरमकेला थाना की बड़ी कार्यवाही, घेराबंदी 22 लाख की गांजा के साथ 1 गिरफ्तार

BySamip Anant

Jul 25, 2023
Share this


सारंगढ़ जिला बनने के बाद से पुलिस विभाग को वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिले में अवैध शराब गांजा जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश लगातार देते रहे हैं इसी कड़ी में आज दिनांक 25-07-23 को थाना बरमकेला से थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजयगोपाल हमरा स्टाफ दिनेश कुमार कन्हैया चौहान मीन केतन पटेल विजय यादव चित्रसेन देवांगन अशोक पटेल के साथ मोटर चेकिंग ग्राम गोबर सिंघा तोरे सिंघा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 NE 1841 के चालक गाड़ी को दूर में खड़े कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़े जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंजूर उम्र 32 वर्ष हाजिर मुकाम बुरहानपुर कोतमा वार्ड नंबर 7 बनिया टोला थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश व लाला उर्फ हरीश पनिका राजेंद्र ग्राम कोतमा अनूपपुर मध्य प्रदेश जो गाड़ी से उतर कर भाग गया आरोपी मोटर वाहन के कब्जे से 2 क्विंटल 25 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमति 22 लाख 20 हजार तथा एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 NE 1841को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

चौक चौराहों,पान ठेलो में ये भी लोगो के जुबान पर है की जिले के तेजतर्रार एसपी साहब से ये भी उम्मीद लगाए बैठे है की कबाड़ दुकानों पर जल्द करवाही करेंगे जिससे चोरी भी थम जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *