सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल उत्सव प्राथमिक व मिडिल वर्ग के बच्चों का खेल पान पानी पायलगी की नगरी सारंगढ़ में संपन्न हुआ।दो दिनों से चल रहे खेल उत्सव के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय के एल चौहान कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट तिथि हरिशंकर चौहान जिला परियोजना निदेशक सारंगढ़ बिलाईगढ़, एस एन भगत डीईओ सारंगढ़ बिलागढ़,रेशम लाल कोसले बीईओ सारंगढ़,नरेश चौहान बीईओ बरमकेला, एस एन साहू बीईओ बिलाईगढ़,शोभाराम पटेल बीआरसीसी सारंगढ़ ,गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

तीनों विकासखंड से आये हुए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कबड्डी खो खो रस्साकशी, दौड़ 50 मीटर-100 मीटर,लंबीकूद,ऊंचीकूद में स्थान बनाया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खेल इंसान को नई पहचान दिलाता है।जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभा का सम्मान होगा ।बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर खेल जिले में होता रहेगा।तीनों विकासखंड के खिलाड़ियों को जीत की बधाई दिए। जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर तथा ट्राफी देकर सम्मान किया।इस दौरान बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्य,स्वच्छता जन जागरूकता के बेहतरी कार्य हेतु चैतनारायण साहू व्याख्याता हाई स्कूल पहन्दा को कलेक्टर साहब के हाथों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान फकीरा यादव सहा. जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रमोद यादव सहा. जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रमोद महेश, राजेश देवांगन, कौशल ठेठवार, यशवंत यादव, यशपाल यादव, पूजा अकेला, शिव बघेल, आरती शुक्ला, भागवत साहू, पूनम सिंह साहू, शिवम, रमेश पटेल,नंद यादव एवम् तीनों विकास खण्ड रेफरी, प्रभारी शिक्षक, खिलाड़ी व नगरवासी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का मंच संचालन भागवत प्रसाद साहू एवम् आभार प्रदर्शन फकीरा यादव सहा.जिला क्रीड़ा अधिकारीने किया।
